चिड़ावा में श्री शिव हनुमान मित्र मंडल का दुर्गा महोत्सव:चतुर्थ दुर्गा महोत्सव की तैयारियां जोरों पर, 22 सितंबर से शुरू
चिड़ावा में श्री शिव हनुमान मित्र मंडल का दुर्गा महोत्सव:चतुर्थ दुर्गा महोत्सव की तैयारियां जोरों पर, 22 सितंबर से शुरू

चिड़ावा : चिड़ावा में श्री शिव हनुमान मित्र मंडल का चतुर्थ दुर्गा महोत्सव 22 अक्टूबर से शुरू होगा। आयोजन की तैयारियां ज़ोरों पर हैं जिसमें कार्यकर्ताओं को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। प्रचार-प्रसार के लिए बावलिया बाबा साधना स्थल, कल्याण राय प्रभु मंदिर, गणेश मंदिर, पंचमुखी बालाजी चौक सहित प्रमुख स्थानों पर पोस्टर लगाए गए हैं।
इसका उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा लोगों तक महोत्सव की जानकारी पहुंचाना है। पंडाल सजाने का काम भी शुरू हो गया है जहां कार्यकर्ता सेवा कार्य में लगे हैं।
कार्यक्रम को सफल और भव्य बनाने के लिए विनोद सैनी, नितेश वर्मा, राजेश कटारिया, राजेंद्र कुमावत, दीपक वर्मा (बाबू), दिनेश शर्मा, रवि कटारिया, रिछपाल वर्मा, सत्यप्रकाश शर्मा (एसपी), मनीष शर्मा, मुकेश सैनी, गौरव स्वामी, गणेश स्वामी, तरुण शर्मा, हर्ष शर्मा, आर्यन सैनी, रोहित स्वामी, दक्ष शर्मा, प्रियांशु सैनी और सुधीर सैनी सहित कई कार्यकर्ता सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं। सभी ने मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया है।