सेवा पखवाड़ा में किया श्रमदान:भाजपा कार्यकर्ताओं ने बूथ स्तर पर चलाया स्वच्छता अभियान
सेवा पखवाड़ा में किया श्रमदान:भाजपा कार्यकर्ताओं ने बूथ स्तर पर चलाया स्वच्छता अभियान

पिलानी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर शुरू हुए ‘सेवा पखवाड़ा’ अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को विभिन्न क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चलाकर श्रमदान किया। मंडल अध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह शेखावत ने बूथ संख्या 65 पर सफाई कार्य करके इस अभियान की शुरुआत की। उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर सफाई अभियान को गति देने का संदेश दिया।
शेखावत के नेतृत्व में सभी बूथ अध्यक्षों को अपने-अपने बूथ पर स्वच्छता कार्यों को बढ़ावा देने के निर्देश दिए गए। इसी कड़ी में बूथ संख्या 61 पर अध्यक्ष निशांत पापटान ने शहीद मेजर प्रदीप शर्मा स्मारक परिसर में सफाई अभियान चलाया। वहीं, बूथ संख्या 60 पर संयोजक अनिल शर्मा और जसवंत ने रानीसती मंदिर क्षेत्र में सफाई कार्य किया। बूथ संख्या 66 के अध्यक्ष दीपक शर्मा ने लक्ष्मी नारायण मंदिर प्रांगण की सफाई करते हुए श्रमदान में भाग लिया।
इस स्वच्छता अभियान में महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सरोज श्योराण, भाजपा पार्षद सुप्यार देवी, ओबीसी मोर्चा उपाध्यक्ष जितेंद्र सैन, नगर निकाय जिला संयोजक मुरलीमनोहर शर्मा, महिला मोर्चा मंत्री मंजू कुल्हरि, शक्ति केंद्र संयोजक सुरेंद्र कौशिक सहित बूथ 60, 61, 65 व 66 के अन्य पदाधिकारियों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। सभी कार्यकर्ताओं ने ‘सेवा पखवाड़ा’ के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।