[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चूरू में भाजपा का सेवा पखवाड़ा 17 सितंबर से:रक्तदान शिविर से होगी शुरुआत, कार्यकर्ताओं को सौंपी गई जिम्मेदारियां


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चूरू में भाजपा का सेवा पखवाड़ा 17 सितंबर से:रक्तदान शिविर से होगी शुरुआत, कार्यकर्ताओं को सौंपी गई जिम्मेदारियां

चूरू में भाजपा का सेवा पखवाड़ा 17 सितंबर से:रक्तदान शिविर से होगी शुरुआत, कार्यकर्ताओं को सौंपी गई जिम्मेदारियां

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : चूरू में भाजपा के सेवा पखवाड़े की तैयारियों को लेकर पूर्व मंत्री राजेंद्र राठौड़ के आवास पर बैठक आयोजित की गई। विधायक हरलाल सहारण ने बताया कि सेवा पखवाड़ा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलेगा। पहले दिन डीबी अस्पताल के पार्क में रक्तदान और स्वास्थ्य सेवा शिविर का आयोजन किया जाएगा। भाजपा जिला उप प्रमुख महेंद्र न्यौल ने कहा कि कार्यकर्ता सेवा पखवाड़े के दौरान समाज के हर वर्ग तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाएंगे।

विधायक सहारण ने कहा कि भाजपा किसान, मजदूर और समाज के अंतिम व्यक्ति के लिए काम करने वाली पार्टी है। उन्होंने बताया कि भाजपा सरकार ने किसान सम्मान निधि की राशि बढ़ाकर किसानों को राहत दी है। मूंग-मोठ के मुद्दे पर सहारण ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सात दिन पहले ही खराब दानों की तुलाई न करने के निर्देश दे दिए थे। उन्होंने कांग्रेस पर इस मुद्दे पर लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाया। बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा, दीनदयाल सैनी, सुरेश सारस्वत, श्रीराम पीपलवा सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related Articles