7 साल पुराने हत्या केस का आरोपी गिरफ्तार:संगरिया से पकड़ा गया स्थाई वारंटी, फैसले के डर से था फरार
7 साल पुराने हत्या केस का आरोपी गिरफ्तार:संगरिया से पकड़ा गया स्थाई वारंटी, फैसले के डर से था फरार
सुजानगढ़ : सुजानगढ़ पुलिस ने अक्टूबर 2016 में चाकू मारकर बाबू खान पुत्र मुराद खान की हत्या करने के आरोपी हंसराज (33) पुत्र सीताराम जांगिड़, निवासी वार्ड नं. 22 संगरिया को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में मृतक के भाई इकबाल ने मुकदमा दर्ज कराया था, जिसमें दीपक जोशी और हंसराज जांगिड़ पर चाकुओं से गोदकर हत्या करने का आरोप लगाया गया था। 28 दिसंबर 2016 को मामले में चालान पेश हुआ, जिसके बाद एडीजे कोर्ट में सुनवाई चल रही थी।
हंसराज को हाईकोर्ट से जमानत मिल चुकी थी, लेकिन फैसले के डर से वह फरार हो गया था। इसके चलते कोर्ट ने उसके खिलाफ स्थायी वारंट जारी कर दिया था। कोतवाली सीआई बेगाराम मीणा ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पिछले दो महीने से मुखबिर की सूचना पर लगातार मॉनिटरिंग की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस ने संगरिया से उसे दबोच लिया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2041300


