पंजाब के बाढ़ पीड़ितों की मदद:पहले दिन ही 2 लाख रुपए जुटाए, खाद्य सामग्री और कंबल भी भेजेंगे
पंजाब के बाढ़ पीड़ितों की मदद:पहले दिन ही 2 लाख रुपए जुटाए, खाद्य सामग्री और कंबल भी भेजेंगे
सादुलपुर : श्री बाढ़ पूनिया खाप व विकास संस्थान ने पंजाब के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए पहल की है। संस्थान की बैठक चौधरी भले राम पूनिया की अध्यक्षता में 6 सितंबर को सादुलपुर में हुई। बैठक में पंजाब के बाढ़ पीड़ितों की हर संभव मदद का संकल्प लिया गया।
संस्थान के सदस्यों ने पहले ही दिन करीब 2 लाख रुपए की राशि जुटाई। इसमें महासभा अध्यक्ष चौधरी भले राम पूनिया, भामाशाह व एनआरआई रामकुमार लुटाना, कैप्टेन बहादुर सिंह समेत कई प्रमुख लोगों ने 21 हजार, 11 हजार और 51 सौ रुपए का योगदान दिया।
संस्थान ने जिला संगरूर के सरदार अमनदीप सिंह पूनिया से समन्वय कर राहत सामग्री भेजने की योजना बनाई है। इसमें चावल, गेहूं, दालें और कंबल शामिल हैं। अध्यक्ष भलेराम पूनिया खुद प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर परिवारों को नकद सहायता भी देंगे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2011584


