पिलानी में गोवंश पर क्रूर हमला:लोहे के औजार से किया घायल, गोरक्षक और पुलिस कराया इलाज
पिलानी में गोवंश पर क्रूर हमला:लोहे के औजार से किया घायल, गोरक्षक और पुलिस कराया इलाज
पिलानी : पिलानी में एक गोवंश पर क्रूर हमले का मामला सामने आया है। चिड़ावा रोड पर किसी ने गोवंश को खेती में इस्तेमाल होने वाली लोहे की जेली मारकर घायल कर दिया। जेली उसके शरीर में घुस गई थी और बाहर लटक रही थी। श्रीधर यूनिवर्सिटी के पास राहगीरों ने घायल गोवंश को देखा। उन्होंने तुरंत गो रक्षा दल को सूचित किया। गोरक्षक अनूप भाटी, अजीत मुरादपुरिया, अजय नायक समेत कई सदस्य मौके पर पहुंचे। उन्होंने गौवंश को काबू में लिया।
पिलानी थानाधिकारी रणजीत सिंह सेवदा पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। डॉक्टर अनुराज सिंह और डॉक्टर संदीप कुमार ने गोवंश का उपचार किया। उन्होंने जेली को सफलतापूर्वक बाहर निकाला। गोरक्षक अजीत मुरादपुरिया ने कहा कि दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। उन्होंने इसे समाज की संवेदनाओं पर प्रहार बताया। स्थानीय लोगों और गौरक्षकों में इस घटना को लेकर रोष है। पुलिस ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2041538


