[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान से नवाजे जाएंगे प्राध्यापक दिनेश कुमार पूनिया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़पिलानीराजस्थानराज्य

राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान से नवाजे जाएंगे प्राध्यापक दिनेश कुमार पूनिया

राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान से नवाजे जाएंगे प्राध्यापक दिनेश कुमार पूनिया

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : निरंजन सैन

पिलानी : महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय डुलानियां में प्राध्यापक पद पर कार्यरत दिनेश कुमार पूनिया को आगामी 5 सितंबर को जयपुर में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में समर्पित सेवा भाव, नवाचार एवं ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने में किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए दिया जा रहा है। विद्यालय परिवार में इस उपलब्धि को लेकर हर्ष का माहौल है। संस्था प्रधान राजेंद्र कुमार ने कहा कि प्राध्यापक दिनेश पूनिया सदैव शिक्षा एवं समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी रहे हैं। उन्होंने अपने मार्गदर्शन से विद्यार्थियों में शैक्षिक उत्साह जगाने के साथ-साथ उनकी प्रतिभा को निखारने का कार्य किया है। ग्रामीण क्षेत्र से जुड़े विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने और शिक्षा में नवीन प्रयोगों को अपनाने में पूनिया का योगदान उल्लेखनीय रहा है। उनके प्रयासों से विद्यालय ने कई शैक्षिक उपलब्धियां हासिल की हैं। विद्यालय स्टाफ, छात्र-छात्राओं एवं ग्रामवासियों ने इस सम्मान पर गर्व व्यक्त करते हुए प्राध्यापक पूनिया को शुभकामनाएं दी हैं।

Related Articles