राजस्थान शिक्षक संघ की पाटन उपशाखा में नई कार्यकारिणी:बजरंगलाल सैन अध्यक्ष और ख्यालीराम यादव मंत्री बने, 21 सदस्यों का चयन
राजस्थान शिक्षक संघ की पाटन उपशाखा में नई कार्यकारिणी:बजरंगलाल सैन अध्यक्ष और ख्यालीराम यादव मंत्री बने, 21 सदस्यों का चयन

पाटन : महात्मा गांधी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रायपुर पाटन में रविवार को शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) की उपशाखा के चुनाव संपन्न हुए। चुनाव पर्यवेक्षक और जिला मंत्री चरणजीत सिंह डूकिया तथा निर्वाचन अधिकारी ओम प्रकाश चौधरी की देखरेख में चुनाव प्रक्रिया पूरी हुई।
इस चुनाव में कुल 21 पदों पर नियुक्तियां की गईं। इनमें 4 प्रदेश महासमिति सदस्य और 17 जिला महासमिति सदस्यों का चयन किया गया। नई कार्यकारिणी में बजरंगलाल सैन को अध्यक्ष और ओमप्रकाश चौधरी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया है।
पवन कुमार सैनी को सभाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। अशोक कुमार शर्मा और दाताराम यादव को उपसभाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। नीलकमल स्वामी पुरुष उपाध्यक्ष और राखी वर्मा महिला उपाध्यक्ष बनाई गई हैं। ख्यालीराम यादव को मंत्री, प्रेम छापोलिया को महिला मंत्री और लालचंद यादव को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
कार्यकारिणी में गिरिराज जांगिड़, सुभाष चंद्र यादव, रवि प्रकाश नेहरा, जयप्रकाश सैन, कमल कुमार लुनीवाल, मोहनलाल योगी, पूनम बाई, हुकमचंद मीणा, मुकेश कुमार यादव, रामजीलाल यादव, ओम प्रकाश यादव और अब्दुल वहीद को सदस्य के रूप में चुना गया है।