किसानों ने लिया जैविक खेती अपनाने का संकल्प:भगवान बलराम के जन्मोत्सव पर रींगस में भारतीय किसान संघ का कार्यक्रम
किसानों ने लिया जैविक खेती अपनाने का संकल्प:भगवान बलराम के जन्मोत्सव पर रींगस में भारतीय किसान संघ का कार्यक्रम
रींगस : रींगस में भारतीय किसान संघ ने बलरामजी के जन्मोत्सव पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान किसानों ने जैविक खेती अपनाने का संकल्प लिया। जिलाध्यक्ष डॉ. ब्रजमोहन सिंह सौंथलिया के अनुसार तहसील स्तरीय कार्यक्रम रींगस की रामेश्वर कॉलोनी में आयोजित किया गया। जैतूसर, दादिया रामपुरा, तपीपल्या, लाखनी सहित छह से अधिक गांवों में तहसील अध्यक्ष गोपीराम निठारवाल की अध्यक्षता में जन्मोत्सव मनाया गया।
कार्यक्रम में भगवान बलरामजी की महिमा का वर्णन किया गया। किसानों को जमीन के संरक्षण के लिए जैविक खेती अपनाने की प्रेरणा दी गई। जैविक खेती से न केवल जमीन उपजाऊ बनी रहेगी, बल्कि किसानों को फसलों का बेहतर मूल्य भी मिल सकेगा। डॉ. सौंथलिया ने कहा कि किसानों को संगठित होकर जमीन संरक्षण पर ध्यान देना होगा। उन्होंने जहर मुक्त देसी गौ आधारित खेती को बढ़ावा देने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में तहसील प्रभारी मुकेश निठारवाल, उपाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण यादव और विभिन्न ग्राम समितियों के अध्यक्षों ने जैविक खेती के फायदों पर विस्तृत जानकारी दी। कैलाशचंद बधाला, प्रभुदयाल बल्डवाल, नाहर सिंह महला, अशोक सामोता और महेंद्र बाजिया ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम में किसान संघ के पदाधिकारी और क्षेत्र के किसान मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2011886


