[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सरदारशहर के कॉलेज में ‘एक देश एक चुनाव’ पर सेमिनार:200 से अधिक प्रतिभागियों ने की चर्चा, संविधान विशेषज्ञ ने दी जानकारी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

सरदारशहर के कॉलेज में ‘एक देश एक चुनाव’ पर सेमिनार:200 से अधिक प्रतिभागियों ने की चर्चा, संविधान विशेषज्ञ ने दी जानकारी

सरदारशहर के कॉलेज में 'एक देश एक चुनाव' पर सेमिनार:200 से अधिक प्रतिभागियों ने की चर्चा, संविधान विशेषज्ञ ने दी जानकारी

सरदारशहर : सरदारशहर स्थित सेठ बुध मल दूगड़ राजकीय कॉलेज में बुधवार को एक देश एक चुनाव पर सेमिनार का आयोजन किया गया। आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा के निर्देश पर रिसर्च एंड डेवलपमेंट सेल द्वारा सेमिनार का आयोजन हुआ। जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय, जोधपुर के सहायक आचार्य और संविधान विशेषज्ञ डॉ. दिनेश गहलोत मुख्य वक्ता थे। उन्होंने संविधान के प्रावधानों, अनुच्छेदों और संविधान संशोधन 129 के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही एक राष्ट्र, एक चुनाव की व्यवहारिकता पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम से 200 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रो. एम. ए. खान ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। डॉ. गजानंद शर्मा ने कार्यक्रम का संचालन किया। कॉलेज की प्राचार्य प्रो. डॉ. कविता शर्मा ने एक देश, एक चुनाव प्रणाली को वर्तमान समय की आवश्यकता बताया। कार्यक्रम में कॉलेज के वरिष्ठ संकाय सदस्य और कई छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। वरिष्ठ संकाय सदस्य शेर सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर कॉलेज के वरिष्ठ संकाय सदस्य संत कुमार मीणा, डॉ. सुनीता मीणा, डॉ. देवीलाल रोझ, सुमन, डॉ. अल्का जांगिड़, महेश कुमार, जयरत्न, सुभाष चंद्र दहिया एवं डॉ. प्रभाकर दीक्षित सहित अनेक कर्मचारीगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Related Articles