महिलाओं के लिए करुणा फैलोशिप का सेमिनार:आत्मनिर्भरता और आत्मरक्षा के गुर सिखाए, बेटी बचाओ अभियान की एंबेसेडर ने दिया प्रेरक संबोधन
महिलाओं के लिए करुणा फैलोशिप का सेमिनार:आत्मनिर्भरता और आत्मरक्षा के गुर सिखाए, बेटी बचाओ अभियान की एंबेसेडर ने दिया प्रेरक संबोधन

चिड़ावा : पीरामल फाउंडेशन की करुणा फैलोशिप ने रविवार को एक दिवसीय निशुल्क सेमिनार का आयोजन किया। कार्यक्रम में बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ अभियान की ब्रांड एंबेसेडर और गर्ल्स पावर महिला मंडल की संयोजिका पूजा शर्मा मुख्य वक्ता रहीं। उनके साथ सह-संयोजक नेहा सैनी भी मौजूद थीं। मुख्य वक्ता पूजा शर्मा ने महिलाओं को संस्कारों के महत्व के बारे में बताया और हर परिस्थिति में आत्मविश्वास एवं साहस के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर महिलाओं को आत्मरक्षा के गुर भी सिखाए गए।
महिलाओं ने अपने एक्सपीरियंस शेयर किए
सेमिनार का संचालन सेंटर लीड कुलदीप चौधरी ने किया। सुबोध बिजारणियां और जयश्री ने आयोजन में विशेष योगदान दिया। कार्यक्रम में पूजा सैनी, कविता, बबीता और प्रियंका सहित कई फैलोज़ ने अपने विचार साझा किए। बड़ी संख्या में महिलाओं ने इस सेमिनार में हिस्सा लिया और अपने अनुभव बांटे। प्रतिभागियों का कहना था कि ऐसे आयोजन महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा देते हैं और समाज में सकारात्मक बदलाव की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।