स्मार्ट मीटर के विरोध में 20 अगस्त को खेतड़ी बंद, व्यापार मंडल ने दिया समर्थन
स्मार्ट मीटर के विरोध में 20 अगस्त को खेतड़ी बंद, व्यापार मंडल ने दिया समर्थन
खेतड़ी : स्मार्ट मीटर हटाओ संघर्ष समिति द्वारा 20 अगस्त को प्रस्तावित झुंझुनूं बंद को लेकर खेतड़ी में रणनीति बनाई गई। समिति ने खेतड़ी व्यापार मंडल से समर्थन मांगा, जिस पर मंडल ने पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। समिति के सदस्यों पार्षद हरमेंद्र चनानिया, राजेश सांखला, संजय नालपुरिया, अरविन्द निर्वाण, लाखन सिंह, सत्यनारायण कुमावत आदि ने व्यापार मंडल के पदाधिकारियों से मुलाकात की। इस दौरान व्यापार मंडल के सुधीर गुप्ता, अमरचंद शर्मा, महेंद्र पारीक और हंसराज वर्मा ने बंद को समर्थन देने की घोषणा की। संघर्ष समिति ने स्पष्ट किया कि बंद के दौरान अति आवश्यक सेवाओं को प्रभावित नहीं किया जाएगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 1973224


