खेतड़ी में जन्माष्टमी महोत्सवधूमधाम से मनाया: बच्चे बालकृष्ण के स्वरूप में नजर आए, आकर्षक झांकियां सजाई गईं
खेतड़ी में जन्माष्टमी महोत्सवधूमधाम से मनाया: बच्चे बालकृष्ण के स्वरूप में नजर आए, आकर्षक झांकियां सजाई गईं
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : विजेन्द्र शर्मा
खेतड़ी : कस्बे में जन्माष्टमी का पर्व शनिवार को बड़े हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। सुबह से ही कस्बे के प्रमुख मंदिरों को फूलों और आकर्षक लाइटों से सजाया गया।श्याम मंदिर, शनि मंदिर, शिव मंदिर, बड़ा मंदिर, रामायण सत्संग मंदिर, भटियाणी जी का मंदिर और बराही देवी मंदिर सहित विभिन्न मंदिरों में भगवान श्री कृष्ण की मनमोहक झांकियां सजाई गईं। इन मंदिरों में भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ, वहीं रात्रि में भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव का आयोजन धूमधाम से किया गया और प्रसाद वितरण हुआ।मंदिरों में भगवान के दर्शनों के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। भक्त श्री कृष्ण की झांकियों के दर्शन कर भक्ति रस में सराबोर नजर आए। वहीं मंदिरों में छोटे-छोटे बच्चे बालकृष्ण के स्वरूप में नजर आए, जिनसे माहौल और भी भक्तिमय हो गया।पूरे क्षेत्र में जन्माष्टमी का पर्व धार्मिक उल्लास और आस्था के साथ मनाया गया।

देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2041951


