[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

तिरंगा हमारे मान – सम्मान, शौर्य, उन्नति, प्रगति व खुशहाली का प्रतीकः राठौड़


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

तिरंगा हमारे मान – सम्मान, शौर्य, उन्नति, प्रगति व खुशहाली का प्रतीकः राठौड़

तिरंगा हमारे मान - सम्मान, शौर्य, उन्नति, प्रगति व खुशहाली का प्रतीकः राठौड़

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिला मुख्यालय पर हर घर तिरंगा अभियान अंतर्गत जिला मुख्यालय पर आयोजित हुआ जिला स्तरीय तिरंगा मेला व पुरस्कार वितरण समारोह, पूर्व मंत्री राजेंद्र राठौड़, विधायक हरलाल सहारण, जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी रहे मौजूद, विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेताओं का किया सम्मान चूरू जिला प्रशासन तथा चूरू नगरपरिषद के संयुक्त तत्वावधान में हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत जिला मुख्यालय स्थित मातुश्री कमला गोयनका टाउन हॉल में जिला स्तरीय तिरंगा मेला व पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में पूर्व मंत्री राजेंद्र राठौड़,चूरू विधायक हरलाल सहारण, जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा, जिला उप प्रमुख महेंद्र न्यौल, एडीएम अर्पिता सोनी, सीईओ श्वेता कोचर सहित अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों ने शिरकत की। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा हमारे मान- सम्मान, शौर्य, उन्नति, प्रगति और खुशहाली का प्रतीक है। इसी तिरंगे की प्रेरणा से हमने महात्मा गांधी की अगुवाई में स्वतंत्रता संग्राम की लड़ाई लड़ी और भारत को आजादी दिलाई। आज भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है। भारत के पास खुद का सबसे बड़ा लिखित संविधान है। उन्होंने कहा कि हम हमारे संविधान के मौलिक कर्तव्यों में भी तिरंगे के प्रति समर्पित रहने का संकल्प लेते हैं। इस तिरंगे ने भारत के शौर्य और सम्मान को सम्पूर्ण विश्व में बढ़ाया है। विजेताओं को किया सम्मानित।

Related Articles