[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

देश की आज़ादी के लिए लड़े गोरों से अब लड़ेंगे संविधान बचाने वोट चोरों से, मंडेलिया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

देश की आज़ादी के लिए लड़े गोरों से अब लड़ेंगे संविधान बचाने वोट चोरों से, मंडेलिया

देश की आज़ादी के लिए लड़े गोरों से अब लड़ेंगे संविधान बचाने वोट चोरों से, मंडेलिया

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिला मुख्यालय पर जिला कांग्रेस और ब्लॉक कांग्रेस शहर एवं देहात ब्लॉक कांग्रेस ने राहुल गांधी का वोट चोरी के आरोपो के खुलासे वाला वीडियो दिखाया और पोस्टर जारी किया ।राष्ट्रीय चुनाव आयोग से डिजिटल वोटर लिस्ट की मांग पर आयोजित कार्यक्रम पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष ऱफ़ीक मंडेलिया ने कहा हम आल इंडिया कांग्रेस नेता एवं नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के समर्थन में चुनाव आयोग से डिजिटल वोटर लिस्ट की मांग करते हुए कहा,वोट चोरी के खिलाफ संसद से चुनाव आयोग तक मार्च निकाल रहे इण्डिया गठबंधन के सांसदगणों को दिल्ली पुलिस भेजकर रोकना और उनकी आवाज़ को दबाने का प्रयास करना लोकतांत्रिक व्यवस्था में घोर निन्दनीय है। आज संसद के ठीक सामने ही भाजपा सरकार द्वारा लोकतंत्र की आत्मा पर हमला किया गया है।

ये लड़ाई राजनीतिक नहीं है, बल्कि लोकतंत्र व संविधान को बचाने की, एक व्यक्ति-एक वोट की लड़ाई है। मंडेलिया ने कहा गांधी परिवार पहले देश की आज़ादी के लिए लड़ा गोरों से अब सड़कों पर लड़ा संविधान बचाने आमजन के साथ वोट चोरों से ।लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी वोट चोरी के खुलासे के बाद आज देश का हर मतदाता मांग कर रहा है कि चुनाव प्रक्रिया पारदर्शी हो और वोटर लिस्ट साफ़-सुथरी हो; देश की इसी आवाज को समूचा विपक्ष बुलंद कर रहा है, जो हमारा संवैधानिक हक़ है।हम लोकतंत्र की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं और मजबूती से डटे रहेंगे।

इस अवसर पर जिला कांग्रेस कोषाध्यक्ष रामनारायण व्यास, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष जमील चौहान, जिला प्रवक्ता अनवर कुरैशी,, ब्लॉक अध्यक्ष असलम खोखर, देहात अध्यक्ष किशोर धांधू, जिला कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष संजय दीक्षित,राजेश गहलोत, जगदीश माली,शशि गॉड, पार्षद शाहरुख खान, संजय भाटी तारीख नागौरी आबिद खान जाबासरिया , इस्माइल भाटी, सरपंच एन के झारिया, नुमान सैय्यद, आरिफ़ रिसालदार, अनिल श्योता, पुरूषोतम इंदौरिया, सलेमुदीन कुरैशी, के डी, पठान, अशोक मारु, आदि ने चुनाव आयोग व केंद्र सरकार के खिलाफ़ रोष व्यक्त किया।

Related Articles