चलेगा हर घर तिरंगा अभियान
चलेगा हर घर तिरंगा अभियान
सीकर : राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लालासी में हर घर तिरंगा अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सन्दर्भ व्यक्ति सुरेश कुमार भास्कर ने प्रत्येक व्यक्ति को अभियान से जुड़कर अपनी सक्रिय सहभागिता निभाने का आव्हान किया। प्रधानाचार्य अरविंद भास्कर ने आयोजित की जानेवाली गतिविधियों से अवगत कराते हुए हर घर तिरंगा अभियान के उद्देश्य पर प्रकाश डाला।
हर घर तिरंगा अभियान को उत्सव के रुप में मनाते हुए हर घर तिरंगा अभियान व्यापक एवं बड़े स्तर पर आयोजित करने के लिए मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी राधेश्याम योगी ने विद्यार्थियों को देश भक्ति के लिए प्रेरित किया। संस्था प्रधानों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए कि विद्यालयों में प्रार्थना सभा के दौरान बच्चों को तिरंगे के महत्व से अवगत करवाएं। यह कार्य 15 अगस्त तक प्रतिदिन की जाने वाली गतिविधियों में शामिल करें। सीबीईओ राधेश्याम योगी, आरपी सुरेश भास्कर, प्रधानाचार्य अरविंद भास्कर ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा को रवाना किया। विद्यालय स्टाफ़ व विद्यार्थियों द्वारा गाँव के मुख्य मार्गों से होते हुए तिरंगे के साथ उद्धघोष नारे लगाते हुए रैली निकाली गई।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2035763
