पिलानी में 13 अगस्त को भाजपा निकालेगी तिरंगा यात्रा:लोगों को घरों पर तिरंगा लगाने के लिए करेंगे प्रेरित, स्कूली बच्चे देंगे देशभक्ति प्रस्तुति
पिलानी में 13 अगस्त को भाजपा निकालेगी तिरंगा यात्रा:लोगों को घरों पर तिरंगा लगाने के लिए करेंगे प्रेरित, स्कूली बच्चे देंगे देशभक्ति प्रस्तुति
पिलानी : पिलानी में 13 अगस्त को तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा सुबह 9 बजे निजी स्कूल से शुरू होगी। इस बारे में 11 अगस्त को करणी माता देवालय में शाम 4 बजे भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित हुई। मंडल अध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह शेखावत ने बताया- यात्रा के दौरान भगत सिंह सर्किल, अंबेडकर स्मारक और मेजर प्रदीप शर्मा स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी। इसके बाद यात्रा तालाब और पंचवटी मार्ग होते हुए विद्याविहार नगरपालिका के सामने समाप्त होगी।
हर घर तिरंगा अभियान पर की चर्चा
यात्रा में विद्यार्थी विभिन्न झांकियां प्रस्तुत करेंगे। पिलानी शहर नगरपालिका और विद्याविहार नगरपालिका भी आयोजन की व्यवस्था में सहयोग करेंगी। बैठक में हर घर तिरंगा अभियान पर भी चर्चा हुई। कार्यकर्ताओं ने अपने घरों पर तिरंगा लगाने और नागरिकों को भी इसके लिए प्रेरित करने का निर्णय लिया। साथ ही, 15 अगस्त की शाम को ध्वज को सम्मानपूर्वक उतारने का संकल्प लिया गया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2041307


