मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री से मिले चिड़ावा भाजपा कार्यकर्ता:फूल-माला से किया स्वागत, महिला मोर्चा अध्यक्ष ने बांधी राखी
मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री से मिले चिड़ावा भाजपा कार्यकर्ता:फूल-माला से किया स्वागत, महिला मोर्चा अध्यक्ष ने बांधी राखी
चिड़ावा : झुंझुनूं दौरे पर आए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी, मंत्री अविनाश गहलोत का चिड़ावा से गए भाजपा नेताओं ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान भाजयुमो जिलाध्यक्ष जयसिंह माठ, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सरोज श्योराण की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने फूल और फूलों के गुलदस्ते भेंट किए। वहीं सरोज श्योराण ने मुख्यमंत्री शर्मा और केंद्रीय मंत्री शिवराज को राखी भी बांधी। मुख्यमंत्री भजनलाल ने जय सिंह माठ, राजू मराठा, अमित सैनी गोलू, सुनील लाम्बा, राकेश शर्मा बगड़ आदि से क्षेत्रीय राजनीति को लेकर चर्चा की और हंसी मजाक भी किया। उन्होंने पार्टी को मजबूत करने के लिए मिलकर कार्य करने की बात भी कही।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2041413

