14 अगस्त को निकलेगी तिरंगा रैली:भाजपा ने रामगढ़ में बैठक कर तैयारियों पर की चर्चा, हर घर तिरंगा अभियान भी चलेगा
14 अगस्त को निकलेगी तिरंगा रैली:भाजपा ने रामगढ़ में बैठक कर तैयारियों पर की चर्चा, हर घर तिरंगा अभियान भी चलेगा

फतेहपुर : फतेहपुर में भारतीय जनता पार्टी द्वारा 14 अगस्त को तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। इसकी तैयारियों को लेकर रविवार देर शाम रामगढ़ कस्बे के अग्रवाल मैरिज हॉल में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज बाटड़, जिला महामंत्री राम अवतार, भाजपा नेता श्रवण चौधरी और जिला उपाध्यक्ष वरुण मौजूद रहे। रामगढ़ शहर अध्यक्ष संजय सैनी ने बताया कि तिरंगा यात्रा के तहत 15 अगस्त तक तिरंगा उत्सव मनाया जाएगा।
इस अभियान के अंतर्गत सभी ग्राम पंचायतों के हर गांव में हर घर तिरंगा अभियान का आयोजन किया जाएगा। रामगढ़ शेखावाटी में तिरंगा यात्रा संयोजक मनीष गोस्वामी के नेतृत्व में 14 अगस्त को रैली निकाली जाएगी।
बैठक में सभी भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इन कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए विस्तार से विचार-विमर्श किया। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज बाटड़, भाजपा नेता श्रवण चौधरी, जिला महामंत्री राम अवतार रुतला, रमेश जोशी, सज्जन शर्मा, ललित शर्मा, कृष्ण कुमार गोस्वामी, जयप्रकाश शर्मा, भंवरलाल सैनी, देवकरण सैनी, पूनम टेलर, शुभकरण भार्गव सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।