सीआरपीएफ के जवानों ने पेश की मानवता की मिसाल:श्रीमाधोपुर में हादसे में मारे गए युवक के परिवार को सौंपी सहायता, 41 हजार रुपए सौंपे
सीआरपीएफ के जवानों ने पेश की मानवता की मिसाल:श्रीमाधोपुर में हादसे में मारे गए युवक के परिवार को सौंपी सहायता, 41 हजार रुपए सौंपे
श्रीमाधोपुर : सीआरपीएफ के जवानों ने इंसानियत की मिसाल पेश की है। श्रीमाधोपुर तहसील के गांव मऊ निवासी मनोज कुमार सैन (41) की 8 जून 2025 को सड़क हादसे में मौत हो गई थी। वह परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे। उनके परिवार में बूढ़ी मां, पत्नी और दो छोटे बच्चे हैं। मनोज की मौत के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। ऐसे समय में सीआरपीएफ के जवान इस परिवार के साथ खड़े हुए।
ग्रुप एडमिन भागचंद सामोता ने बताया कि वॉट्सऐप ग्रुप ‘सीआरपीएफ फ्रॉम आरजे-23’ के सदस्यों ने मिलकर 41 हजार रुपए की राशि एकत्र की। शनिवार को यह राशि मृतक की पत्नी मेघा देवी को सौंपी गई। जवानों के इस कदम की इलाके में सराहना हो रही है। इस मौके पर राजेंद्र सामोता, रोहित, मूलचंद और अन्य सदस्य मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि किसी जरूरतमंद की मदद करना उनके लिए गर्व की बात है।
यह पहली बार नहीं है जब इस ग्रुप ने किसी की मदद की हो। इससे पहले भी यह ग्रुप शहीद जवानों के परिवारों की सहायता कर चुका है। कई सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाई है। सीआरपीएफ जवानों का यह कदम दिखाता है कि वे देश की सेवा के साथ-साथ मानवता की सेवा भी करते हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2041537


