वन एवं पर्यावरण संरक्षण अभियान
वन एवं पर्यावरण संरक्षण अभियान

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनूं : नरेंद्र मोदी के प्रेरणादायी आह्वान “एक पेड़ मां के नाम” तथा माननीय मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा की हरियाली व पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रतिबद्धता “हरियालो राजस्थान” के तहत झुंझुनूं विधानसभा क्षेत्र के अंणगासर रोड़ स्थित श्री अम्बे माताजी मंदिर परिसर मे हुआ पौधरोपण। झुंझुनूं जिले के अंणगासर रोड़ स्थित वार्ड नंबर 5 मे श्री अम्बे माताजी मंदिर मे पौधरोपण का कार्यक्रम वन एवं पर्यावरण अभियान के शहर मंडल संयोजक रवि गुप्ता के सानिध्य मे आयोजित हुआ। इस अवसर पर मंदिर संचालक सुभाष चंद्र नायक, संयोजक जगदीश राम नायक, मदन लाल नायक, रामु, अजय, विशाल, महेश जाखल, सतपाल खिचड़ मौजूद रहे। सुभाष नायक ने वार्ड की समस्याओ से अवगत करवाते हुऐ रवि गुप्ता का आभार व्यक्त किया।