भाजपा जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा ने की जिलापदाधिकारियों की धोषणा
8 उपाध्यक्ष सहित 8 जिला मंत्री जिला पदाधिकारी होगे
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला मुख्यालय पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देशानुसार भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा ने पूर्व नेताप्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़, जिला संगठन प्रभारी रामगोपाल सुथार, चूरू विधायक हरलाल सहारण, लोकसभा प्रत्याशी देवेन्द्र झाझड़िया, पूर्व मंत्री राजकुमार रिणवां, पूर्व विधायक अभिनेष महर्षि, सुजानगढ़ विधानसभा प्रत्याशी संतोष मेघवाल, सादुलपुर विधानसभा प्रत्याशी सुमित्रा पूनियां व वरिष्ठ नेताओं की सहमती से जिला पदाधिकारियों की धोषणा की है जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा ने बताया कि जिला उपाध्यक्ष पद पर भास्कर शर्मा, नरेश सहारण, संतोष तालणिया, सरोज नरेन्द्र सैनी, भागीरथ सिंह राठौड़, मधुसुदन राजपुरोहित, नरेन्द्र काछवाल, मोहनलाल खारड़िया होगे, जिला महामंत्री पद पर अभिषेक चोटिया, चन्द्राराम गुरी, पराक्रम सिंह राठौड होगे।
जिला मंत्री पद पर प्रभा धंधावत, भारती मुदगल, कौशल पूनियां, संदीप काजला, सत्तार खांन, पवन माहेश्वरी, दीनदयाल सैनी, सुमित्रा श्याम पारीक को दायित्व प्रदान किया गया है। इसी क्रम में जिला कोषाध्यक्ष पद पर सुभाष जांगिड़ व जिला सहकोषाध्यक्ष पद पर रचना कोठारी को मनोनित किया गया है।इनकी नियुक्ति पर पूर्व नेताप्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने सभी पदाधिकारियों को शुभकामना प्रेषित करते हुऐ कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता अपने दायित्व का ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करता है उन्होने कहा कि पद भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता के लिए महत्व नही रखता बल्कि प्रत्येक कार्यकर्ता में दायित्व बौघ का अहसास करवाता है। नगरनिकाय व पंचायत चुनाव में भारी बहुमत से पार्टी को विजय दिलाने के लिए कार्य करेगी उन्होने विश्वास व्यक्त करते हुऐ कहा कि नव नियुक्त पदाधिकारी सभी कार्यकर्ताओ के साथ आपसी सामंजस्य बिठाकर पार्टी की रीति नीति को आमजन तक पहुचाकर पार्टी के जनाधार को बढ़ाने के लिए कार्य करेगे।