[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सिंघाना में सूने मकान में चोरी:कार्यक्रम में पचेरी गया था परिवार, छत के दरवाजे से घुसे चोर नकदी लेकर फरार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसिंघाना

सिंघाना में सूने मकान में चोरी:कार्यक्रम में पचेरी गया था परिवार, छत के दरवाजे से घुसे चोर नकदी लेकर फरार

सिंघाना में सूने मकान में चोरी:कार्यक्रम में पचेरी गया था परिवार, छत के दरवाजे से घुसे चोर नकदी लेकर फरार

सिंघाना : सिंघाना कस्बे के वार्ड संख्या 12 में देर शाम चोरी की एक वारदात सामने आई है। अज्ञात चोर मकान का ताला तोड़कर घर से नकदी और अन्य सामान चुरा ले गए। मकान मालिक रिश्तेदारी में एक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे।

छत के रास्ते आए चोर

जानकारी के अनुसार, वार्ड 12 निवासी कमलेश महाजन पुत्र कैलाश महाजन शुक्रवार को अपने घर का मुख्य गेट बंद कर पचेरी में एक रिश्तेदारी के कार्यक्रम में गए थे। रात को घर लौटने पर उन्होंने छत के गेट का ताला टूटा हुआ पाया। घर के अंदर देखने पर अलमारी का सामान बिखरा हुआ मिला।

पीड़ित कमलेश महाजन ने बताया कि अज्ञात चोर पीछे के रास्ते से घर में घुसे। उन्होंने अलमारी तोड़कर उसमें रखे 5 हजार रुपए नकद और लगभग 2 हजार रुपए मूल्य का चांदी का नोट चुरा लिया। चोरों ने अलमारी में बने लॉकर को भी तोड़ने का प्रयास किया, लेकिन वे सफल नहीं हो सके।

घटना की सूचना मिलने पर एएसआई विकास लांबा मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। पीड़ित की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ घर में घुसकर चोरी करने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles