झुंझुनूं-बिसाऊ सड़क निर्माण 2 साल बाद भी अधूरा, धूल और गड्ढों से बढ़ा हादसों का खतरा
40 करोड़ की लागत से बन रही सड़क का काम अटका, लोगों ने दी आंदोलन की चेतावनी
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : कैफ राठौर
झुंझुनूं : झुंझुनूं-बिसाऊ मुख्य सड़क का निर्माण कार्य लंबे समय से अधूरा पड़ा होने के कारण राहगीरों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। करीब 40 करोड़ रुपए की लागत से बन रही यह सड़क दो साल बीत जाने के बाद भी पूरी नहीं हो पाई है। सड़क पर डामरीकरण का काम रुका हुआ है, जिसके कारण धूल के गुबार और गड्ढों से हादसों का खतरा लगातार बढ़ रहा है।
केंद्र सरकार की सीआरआईएफ योजना के तहत स्वीकृत इस सड़क का निर्माण कार्य 10 महीने में पूरा किया जाना था, लेकिन निर्धारित समय से करीब दो साल बाद भी काम अधूरा पड़ा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि लोक निर्माण विभाग की लापरवाही और ठेकेदार की धीमी कार्य गति के कारण आमजन को परेशानी झेलनी पड़ रही है।

धूल के गुबार से वाहन चालकों की परेशानी बढ़ी
सड़क पर कई जगह सिर्फ ग्रेवल और मिट्टी डाली गई है। डामरीकरण नहीं होने के कारण बड़े वाहनों के गुजरते ही धूल का गुबार उठ जाता है। इससे पीछे आने वाले वाहन चालकों को कुछ दिखाई नहीं देता और कई बार दुर्घटना की स्थिति बन जाती है। बाइक सवारों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है।

गड्ढों में गिरकर चोटिल हो रहे लोग
स्थानीय लोगों के अनुसार सड़क पर बने गहरे गड्ढे धूल के कारण दिखाई नहीं देते। वाहन चालक अचानक गड्ढों में गिर जाते हैं, जिससे हादसे हो रहे हैं। सड़क किनारे रहने वाले लोगों, दुकानदारों और किसानों को भी उड़ती धूल से परेशानी उठानी पड़ रही है। दुकानों में मिट्टी जमा हो रही है और खेतों में फसलों पर भी धूल का असर पड़ रहा है।
लोगों ने दी आंदोलन की चेतावनी
ग्रामीणों और स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि सड़क निर्माण कार्य को जल्द पूरा कराया जाए। लोगों का कहना है कि यदि पीडब्ल्यूडी विभाग ने ठेकेदार को पाबंद कर जल्द काम शुरू नहीं करवाया तो वे आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2229562


