विधायक ने विकास कार्यों का लोकार्पण किया:बोले- आमजन की सुविधाएं बढ़ाना पहली प्राथमिकता
विधायक ने विकास कार्यों का लोकार्पण किया:बोले- आमजन की सुविधाएं बढ़ाना पहली प्राथमिकता
रींगस : रींगस के कोटड़ी धायलान ग्राम पंचायत क्षेत्र में खंडेला विधायक सुभाष मील ने 50 लाख रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण किया। इन लोकार्पित कार्यों में सीसी ब्लॉक निर्माण, खेल मैदान की चारदीवारी और गंदे पानी की निकासी के लिए नाले व चैंबर का निर्माण शामिल है। समारोह के मुख्य अतिथि विधायक मील ने इस अवसर पर जन समुदाय को संबोधित किया।
उन्होंने कहा कि खंडेला विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी और आमजन की सुविधाओं में बढ़ोतरी करना ही उनकी पहली प्राथमिकता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम पंचायत प्रशासक मीरा देवी ने की।
इसी अवसर पर महावीर बाजिया द्वारा नवनिर्मित धर्म कांटे का भी उद्घाटन किया गया। इससे पूर्व फूलचंद बाजिया, पदमाराम धायल और पूर्व सरपंच पोखरमल धायल ने विधायक सुभाष मील द्वारा करवाए गए विकास कार्यों की जानकारी दी।
ये रहे मौजूद
इस अवसर पर पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष अमित शर्मा, आरएलपी खंडेला विधानसभा क्षेत्र प्रभारी एडवोकेट राजेंद्र बाजिया, प्रशासक प्रतिनिधि कैलाश बाजिया (तपलिया), पूर्व सरपंच ज्ञानचंद महला, महेंद्र जांगिड़, महावीर बाजिया, विक्रम धायल, धनाराम धायल, सज्जन शेरावत, राजेंद्र धायल, मदन लाल मीणा, बाबू लाल बाजिया, मोहन लाल और गोपाल बाजिया सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2229576


