केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने बाबा श्याम के किए दर्शन, बाबा श्याम से की देश में खुशहाली की कामना
केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने बाबा श्याम के किए दर्शन, बाबा श्याम से की देश में खुशहाली की कामना
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत
सीकर : सीकर जिले के खाटूश्यामजी कस्बे की प्रसिद्ध धार्मिक नगरी में केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू रविवार को खाटू धाम पहुंचकर बाबा श्याम के दरबार में दर्शन कर शीश नवाया और देशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की। श्री श्याम मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों ने मंत्री साहू का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस दौरान पलसाना के नायब तहसीलदार रामनिवास बौचल्या, गिरदावर कैलाश सिंह बारहठ व पटवारी रोहिताश सैपट ने अगवानी की। इस अवसर पर अनेक भाजपा कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। बाबा श्याम के दर्शन के बाद मंत्री ने कहा कि यह धाम आस्था और श्रद्धा का प्रतीक है यहां आकर आत्मिक शांति मिलती है। उन्होंने बाबा से देश में समृद्धि, शांति और विकास की कामना की।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2042666


