तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को टक्कर मारी:पीएचईडी कर्मचारी की मौत, ड्यूटी के बाद घर लौटते समय हादसा
तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को टक्कर मारी:पीएचईडी कर्मचारी की मौत, ड्यूटी के बाद घर लौटते समय हादसा
राजगढ़ : चूरू में एक दर्दनाक सड़क हादसे में पीएचईडी वाटर वर्क्स के कर्मचारी की मौत हो गई। मृतक कृष्ण लाल (45) निवासी हमीरवास ड्यूटी के बाद 19 जुलाई की शाम 6 बजे बाद बाइक से अपने गांव हमीरवास जा रहे थे। रडवा पुलिया बाईपास पर पिलानी की तरफ से आ रही एक गाड़ी ने उन्हें टक्कर मार दी। चालक तेज गति और लापरवाही से वाहन चला रहा था।
हादसे में गंभीर रूप से घायल कृष्ण लाल को पहले राजगढ़ सरकारी अस्पताल ले जाया गया। वहां से उन्हें चूरू के भरतीय अस्पताल रेफर किया गया। हालत गंभीर होने पर उन्हें जयपुर के चिरायु अस्पताल भेजा गया। जहां 20 जुलाई की रात करीब 11:30 बजे उनकी मौत हो गई।
मृतक के भतीजे पवन कुमार ने 21 जुलाई को पुलिस थाना राजगढ़ में मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम की धारा 279 और 304A के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2042452


