चूरू में कुंड में डूबने से युवती की मौत:घर में थी अकेली, पानी निकालते समय हादसा
चूरू में कुंड में डूबने से युवती की मौत:घर में थी अकेली, पानी निकालते समय हादसा
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : चूरू जिले के राजलदेसर थाना क्षेत्र के बलरामपुरा गांव में घर में बने कुंड में डूबने से युवती की मौत हो गई। युवती घर में अकेली थी। मनीषा (18) के पिता छेलू सिंह अपनी पत्नी के साथ खेत गए थे। घर में मनीषा अकेली थी। माना जा रहा है कि वह कुंड से पानी निकाल रही थी। इसी दौरान वह कुंड में गिर गई। दोपहर में जब परिजन घर लौटे तो मनीषा कहीं नहीं मिली। कुंड का ढक्कन खुला देख परिजनों ने अंदर झांका। कुंड में मनीषा का शव मिला। पड़ोसियों की मदद से शव को बाहर निकाला गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव को राजलदेसर के सरकारी अस्पताल की मॉर्चुरी में रखवाया गया। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। राजलदेसर थाने के हेड कॉन्स्टेबल रोशन लाल के अनुसार पुलिस मामले की जांच कर रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2042453


