देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : अशोक सिंह शेखावत
सीकर : शहर से सटे पिपराली ग्राम पंचायत के पिपराली और दुर्गापुरा गांव को नगर सुधार न्यास सीकर (यूआईटी) क्षेत्र में शामिल किए जाने के फैसले के खिलाफ ग्रामीणों का आक्रोश खुलकर सामने आया। सोमवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे और जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर दोनों गांवों को यूआईटी से बाहर रखने की मांग की।
ग्रामीणों ने मांग रखी कि या तो पिपराली और दुर्गापुरा को पूर्व की तरह पंचायत समिति में ही यथावत रखा जाए अथवा पिपराली पंचायत समिति को नगर पालिका घोषित किया जाए, ताकि क्षेत्र का सुनियोजित विकास संभव हो सके।
“यूआईटी में शामिल करने से विकास होगा बाधित” – सरपंच
पिपराली ग्राम पंचायत की सरपंच संतोष मूंड ने बताया कि हाल ही में राज्य सरकार द्वारा पिपराली और दुर्गापुरा को यूआईटी क्षेत्र में सम्मिलित किया गया है, जिससे ग्रामीणों में असंतोष है। उनका कहना है कि पिपराली जनसंख्या और क्षेत्रफल की दृष्टि से बड़ा गांव है तथा यह आसपास के कई गांवों का पंचायत समिति मुख्यालय भी है।
उन्होंने कहा कि यहां प्रशासनिक, शैक्षणिक, सामाजिक और व्यावसायिक गतिविधियां निरंतर बढ़ रही हैं, जिससे नगरीय सुविधाओं की आवश्यकता महसूस की जा रही है। ऐसे में पिपराली को नगर पालिका घोषित किया जाना अधिक उपयुक्त होगा।
ग्रामीणों का तर्क है कि यूआईटी क्षेत्र में शामिल होने के बाद न तो उन्हें नगरपालिका जैसी सुविधाएं मिलेंगी और न ही ग्राम पंचायत स्तर पर स्वतंत्र रूप से विकास कार्य हो सकेंगे। इससे विकास कार्यों के अवरुद्ध होने की आशंका है।
मांगें नहीं मानी तो बड़ा आंदोलन
ग्रामीणों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो वे बड़े स्तर पर आंदोलन करने को बाध्य होंगे। प्रदर्शन के दौरान पिपराली और दुर्गापुरा के सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे और जनहित में जल्द कार्रवाई की मांग की।
जनमानस शेखावाटी भारत का सर्वश्रेष्ठ उभरता हुआ हिंदी न्यूज़ चैनल हैं। खबरों में निरंतरता निष्पक्षता और निडरता हमारा मूल मंत्र है। जनमानस शेखावाटी चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रैकिंग न्यूज़ के लिये बने रहें एवं यूट्यूब चैनल और फेसबुक पेज को लाइक, सब्सक्राइब एवं शेयर करें साथ ही गूगल प्ले स्टोर से आप हमारा जनमानस शेखावाटी ऐप डाउनलोड कर सकते हैं।
Copyright © 2025 janmanasshekhawati.com – All Rights Reserved | Designed by csskart.com
WhatsApp us