[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

न्यायिक कर्मचारियों की कैडर पुनर्गठन की मांग:चूरू में कर्मचारियों का धरना जारी, बार एसोसिएशन ने भी किया कार्य बहिष्कार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

न्यायिक कर्मचारियों की कैडर पुनर्गठन की मांग:चूरू में कर्मचारियों का धरना जारी, बार एसोसिएशन ने भी किया कार्य बहिष्कार

न्यायिक कर्मचारियों की कैडर पुनर्गठन की मांग:चूरू में कर्मचारियों का धरना जारी, बार एसोसिएशन ने भी किया कार्य बहिष्कार

चूरू : चूरू में न्यायिक कर्मचारियों का सामूहिक अवकाश जारी है। कर्मचारी कैडर पुनर्गठन की मांग कर रहे हैं। राजस्थान न्यायिक कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष राजकुमार स्वामी के नेतृत्व में कर्मचारी जिला न्यायालय के सामने धरने पर बैठे हैं। राज्य सरकार ने पिछले दो वर्षों से उच्च न्यायालय के प्रस्ताव पर कोई कार्रवाई नहीं की है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि अगर मांगें नहीं मानी गईं तो वे क्रमिक अनशन भी करेंगे। चूरू बार एसोसिएशन ने भी न्यायिक कर्मचारियों के आंदोलन का समर्थन किया है। बार एसोसिएशन ने कार्य बहिष्कार कर अपनी एकजुटता दिखाई है। धरने में राजकुमार कानखेड़िया, शमशेर खान, मनोज गौड़, कस्तूरीलाल जोशी समेत कई न्यायिक कर्मचारी शामिल हैं। महिला कर्मचारियों में दमयंती, विद्या, विजयलक्ष्मी, भावना और कंचन कुमारी भी धरने में शामिल हैं।

Related Articles