[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कलेक्टर ने बरसात के पानी की निकासी का लिया जायजा:चूरू के राजलदेसर में अधिकारियों को निर्देश, गोशाला में किया पौधरोपण


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

कलेक्टर ने बरसात के पानी की निकासी का लिया जायजा:चूरू के राजलदेसर में अधिकारियों को निर्देश, गोशाला में किया पौधरोपण

कलेक्टर ने बरसात के पानी की निकासी का लिया जायजा:चूरू के राजलदेसर में अधिकारियों को निर्देश, गोशाला में किया पौधरोपण

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : चूरू के जिला कलेक्टर अभिषेक सुराणा ने सोमवार को राजलदेसर का दौरा किया। उन्होंने हाल ही में हुई भारी बारिश के बाद जमा हुए पानी की निकासी व्यवस्था का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने मुख्य गेनाणी और कब्रिस्तान के पास स्थित गेनाणी का जायजा लिया। अधिकारियों को जल्द से जल्द पानी की निकासी करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन मानसून के मौसम को देखते हुए व्यवस्थाओं की समीक्षा कर रहा है।

कम समय में अधिक बारिश होने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इसे देखते हुए भविष्य में बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। पुरानी गेनाणी के ओवरफ्लो होने की स्थिति से निपटने के लिए नई गेनाणी बनाने हेतु जमीन का आवंटन भी किया गया है।

कलेक्टर ने राजलदेसर गोशाला का भी निरीक्षण किया। उन्होंने भामाशाहों के सहयोग से की गई बरसाती पानी संग्रहण की व्यवस्था की सराहना की। गोशाला में उन्होंने पौधरोपण भी किया। इस दौरान एसडीएम रामकुमार वर्मा, तहसीलदार जितेन्द्र सिंह, रतनगढ पंचायत समिति विकास अधिकारी और राजलदेसर थानाधिकारी कमलेश कुमार मौजूद रहे।

Related Articles