राजगढ़ में डकैती और गैंगरेप के मामले का खुलासा:पुलिस ने घटना की मास्टरमाइंड महिला को किया गिरफ्तार, वारदात से पहले रैकी की थी
राजगढ़ में डकैती और गैंगरेप के मामले का खुलासा:पुलिस ने घटना की मास्टरमाइंड महिला को किया गिरफ्तार, वारदात से पहले रैकी की थी
चूरू : चूरू जिले की राजगढ़ पुलिस ने थाना क्षेत्र में हुई डकैती और गैंग रेप के मामले में सफलता हासिल की है। पुलिस ने घटना की मास्टरमाइंड महिला विमला को हरियाणा से गिरफ्तार कर लिया है। विमला पंजाब के भठिंडा जिले की रहने वाली है। विमला का बेटा संजय कुमार भी इस वारदात में शामिल था। पुलिस पहले ही उसे गिरफ्तार कर चुकी है। जांच में पता चला कि विमला गांव के पास खेतों में रखवाली के बहाने रह रही थी। उसने घटना से एक दिन पहले पीड़ितों के घर की रैकी की थी। इसके बाद उसने अपने बेटे को सूचना दी।
जिला पुलिस अधीक्षक जय यादव के निर्देशन में पुलिस टीम ने घटना का पर्दाफाश किया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक किशोरीलाल और वृताधिकारी रोहित सांखला के सुपरविजन में थानाधिकारी राजेश कुमार ने टीम का नेतृत्व किया। पुलिस ने घटना के बाद से लगातार कार्रवाई की। अब तक पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ में कई अहम जानकारियां हासिल की हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2042206


