अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, एक मौत:मिठाई की दुकान बंद कर लौट रहा था घर, विजयपुरा चौराहे पर हुआ हादसा
अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, एक मौत:मिठाई की दुकान बंद कर लौट रहा था घर, विजयपुरा चौराहे पर हुआ हादसा
श्रीमाधोपुर : श्रीमाधोपुर के बाइपास पर विजयपुरा चौराहे पर अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। हादसा गुरुवार रात 10 बजे हुआ। मृतक के बड़े भाई सुरेश ने बताया कि खंडेला के रामपुरा निवासी तेजपाल (47) पुत्र ग्यारसीलाल सैनी की श्रीमाधोपुर के जालपाली में सुरेश मिष्ठान भंडार के नाम से दुकान है, जहां वह कचौरी, समोसा, मिठाई बनाकर बेचता था। गुरुवार रात को वह दुकान बंद कर बाइक से अपने गांव रामपुरा जा रहा था, विजयपुरा चौराहे के पास किसी अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से उसकी मौत हो गई।

कांस्टेबल रूड़ाराम ने बताया कि हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को श्रीमाधोपुर सीएचसी की मॉर्च्युरी में रखवाया गया। जहां शुक्रवार को पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। बता दें कि तेजपाल के तीन बेटों में से 22 वर्षीय राकेश की मौत साइलेंट अटैक से तीन महीने पहले ही हुई थी। उनके अन्य दो बेटे कालूराम और रायसल पिता की दुकान में काम करते थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2044329


