कांग्रेस पदाधिकारीयों द्वारा पेड़ पौधे लगा कर हरियाली और पर्यावरण का दिया संदेश
कांग्रेस पदाधिकारीयों द्वारा पेड़ पौधे लगा कर हरियाली और पर्यावरण का दिया संदेश

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला मुख्यालय पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष रफीक मंडेलिया के निर्देषानुसार चूरू शहर ब्लॉक अध्यक्ष असलम खोखर के सानिध्य में निवर्तमान पार्षदो व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चूरू शहर में विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण किया गया। चूरू शहर ब्लॉक अध्यक्ष असलम खोखर ने बताया कि कांग्रेस निवर्तमान पार्षदों एवं कार्यकर्ताओं के साथ इन्द्रा गांधी मेमोरियल स्कूल, मेघवाल शमशान घाट, नई कब्रीस्तान सहित अनेक स्थानों पर पौधे लगाये है साथ ही इन पौधो को सहेजने का संकल्प भी लिया है। खोखर ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी है। वृक्ष केवल आक्सीजन के स्त्रोत नही, बल्कि आने वाली पीढियों के लिए जीवनदायिनी है। आज का एक पौधा कल की हरियाली का बीज है। उन्होने सभी नागरिको से आग्रह किया कि वे पर्यावरण को संरक्षित करने में भागीदार बनें और अधिक से अधिक वृक्षारोपण करें।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष शिवकुमार शर्मा, अली मोहम्मद भाटी, विमल शर्मा, अजीज दिलावरखानी, विनोद खटीक, असलम खां मोयल, बजरंग बजाड, तोफिक खान, विक्रम भाट, तारिख नागौरी, सुरेश कल्ला, समीउल्लाह, रामेश्वर प्रसाद नायक, फारूक खान, अख्तर खान रूकनखानी, पवन कुमार, सुभाष मेघवाल, मुकेश शर्मा, राहुल मेघवाल आदि मौजुद रहें।