[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

गुरु पूर्णिमा पर किया संतों का सम्मान:साध्वी योगश्री नाथ महाराज को सौंपा सीएम का सम्मान पत्र


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

गुरु पूर्णिमा पर किया संतों का सम्मान:साध्वी योगश्री नाथ महाराज को सौंपा सीएम का सम्मान पत्र

गुरु पूर्णिमा पर किया संतों का सम्मान:साध्वी योगश्री नाथ महाराज को सौंपा सीएम का सम्मान पत्र

उदयपुरवाटी : उदयपुरवाटी में गुरुवार को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्रदेश सरकार के देवस्थान विभाग की पहल पर चुनिंदा आश्रमों में संतों का सम्मान किया गया। कोट बांध स्थित प्राचीन शिव मंदिर में महंत योगश्री नाथ महाराज का विशेष सम्मान हुआ। पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी और बीडीओ राजेश कुमार ने उन्हें शॉल, श्रीफल और 2100 रुपए की गुरु दक्षिणा भेंट की।

साटिंडा धाम पर बाबा जगदीश दास महाराज का पूजन हुआ। पूर्व मंत्री राजेंद्र गुढ़ा समेत सैकड़ों शिष्यों ने विधि-विधान से पूजा की। आश्रम में आयोजित भंडारे में हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। केशव धाम आश्रम में महंत रघुनाथ दास महाराज की पूजा-अर्चना की गई। नमो नारायण आश्रम पर भी शिष्यों ने गुरु पूजन किया। भैरोंघाट स्थित हनुमानदास महाराज का आश्रम और किरोड़ी धाम मंदिर में भी विशेष कार्यक्रम हुए। अखिल विश्व गायत्री परिवार की ओर से भूरीकूड़ी स्थित प्रज्ञापीठ पर एक कुंडीय गायत्री यज्ञ का आयोजन किया गया। महावीर प्रसाद सैनी और बनवारी लाल आड़तिया की उपस्थिति में सामूहिक गायत्री मंत्र के साथ यज्ञ में आहुतियां दी गईं।

Related Articles