[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चूरू में कुश्ती संघ का विवाद पहुंचा थाने:फर्जी दस्तावेज बनाकर अवैध प्रतियोगिताएं करवाने के आरोप में 12 लोगों के खिलाफ शिकायत


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चूरू में कुश्ती संघ का विवाद पहुंचा थाने:फर्जी दस्तावेज बनाकर अवैध प्रतियोगिताएं करवाने के आरोप में 12 लोगों के खिलाफ शिकायत

चूरू में कुश्ती संघ का विवाद पहुंचा थाने:फर्जी दस्तावेज बनाकर अवैध प्रतियोगिताएं करवाने के आरोप में 12 लोगों के खिलाफ शिकायत

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : चूरू में कुश्ती संघ को लेकर विवाद पुलिस थाने तक पहुंच गया है। चूरू कोतवाली थाने में जिला कुश्ती संघ के सचिव ठाकुरमल शर्मा ने 12 लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में कहा गया है कि तारानगर की ढाणी पूनियां के रतिराम पूनियां और भानीपुरा के मामराज चाहर ने संघ के फर्जी लेटर हेड और मोहर बनवाई। इन दोनों ने बिना किसी अधिकार के खुद को अध्यक्ष और सचिव घोषित किया। फिर 9 मई को राजकीय उच्च प्राथमिक स्कूल कल्याणपुरा में कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन करवाया।

कोतवाली थाना के एएसआई वीरेन्द्र सिंह के अनुसार, आरोपियों ने अप्रैल में भी इसी तरह अवैध रूप से प्रतियोगिताएं करवाई। उन्होंने कई अन्य लोगों को भी संघ में फर्जी पदाधिकारी नियुक्त कर रखा है। चूरू जिला कुश्ती संघ एक पंजीकृत संस्था है, जिसके सचिव ठाकुरमल शर्मा हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। आरोपियों पर संघ के दस्तावेजों का दुरुपयोग करने का आरोप है, जो एक आपराधिक कृत्य माना जाता है।

Related Articles