[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खाटूश्यामजी में 1.25 KG चांदी का मुकुट-कुंडल चढ़ाया:एमपी से आए भक्त बोले- बाबा काम में अच्छा मुनाफा दिया, हर ग्यारस पर दर्शन करने आते


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खाटूश्यामजीटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

खाटूश्यामजी में 1.25 KG चांदी का मुकुट-कुंडल चढ़ाया:एमपी से आए भक्त बोले- बाबा काम में अच्छा मुनाफा दिया, हर ग्यारस पर दर्शन करने आते

खाटूश्यामजी में 1.25 KG चांदी का मुकुट-कुंडल चढ़ाया:एमपी से आए भक्त बोले- बाबा काम में अच्छा मुनाफा दिया, हर ग्यारस पर दर्शन करने आते

खाटूश्यामजी : खाटूश्यामजी मंदिर में एक भक्त ने 1 किलो 250 ग्राम चांदी से बना मुकुट और कुंडल भेंट किया है। इसकी कीमत बाजार में करीब 1.30 लाख रुपए आंकी गई है। भक्त मध्यप्रदेश के हरदा जिले के कांकरिया गांव के रहने वाले रामशंकर बिश्नोई ने अपनी पत्नी किरण बिश्नोई के साथ बाबा के दर्शन करने आए थे। उन्होंने अपनी खेती में चार गुना मुनाफे की मनोकामना पूरी होने के बाद भेंट अर्पित की।

एमपी की दंपति ने खाटू में चांदी का मुकुट चढ़ाया है।
एमपी की दंपति ने खाटू में चांदी का मुकुट चढ़ाया है।

खाटू आने लगे तो घर के हालात सुधरे

भक्त रामशंकर बिश्नोई ने बताया- डेढ़ साल पहले उनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। एक दोस्त के कहने पर वे खाटूश्यामजी मंदिर पहुंचे और बाबा से घर की स्थिति सुधारने की प्रार्थना की। इसके बाद उनकी जिंदगी में बदलाव शुरू हो गया। धीरे-धीरे आर्थिक स्थिति बेहतर हुई और 2024 में खेती में मुनाफा हुआ। रामशंकर की पत्नी किरण ने बताया कि उन्होंने बाबा से खेती में तरक्की की अरदास की थी और वादा किया था कि मुनाफा होने पर बाबा को प्रतिमा भेंट करेंगे। मुनाफे के बाद उन्होंने प्रतिमा के बजाय चांदी का मुकुट और कुंडल बनवाकर भेंट किया।

हर ग्यारस पर करते हैं बाबा के दर्शन

पिछले डेढ़ साल से रामशंकर अपने परिवार के साथ हर ग्यारस को खाटूश्याम जी मंदिर दर्शन के लिए आते हैं। उनकी भक्ति और विश्वास का ही नतीजा है कि खेती में मुनाफे के साथ-साथ गांव में शुरू की गई किराना दुकान भी अच्छा मुनाफा दे रही है। रामशंकर कहते हैं- बाबा से मैंने एक मांगा था, उन्होंने मुझे 100 गुना अधिक दिया है।

चांदी के मुकुट-कुंडल की कीमत बाजार में 1.30 लाख आंकी गई है।
चांदी के मुकुट-कुंडल की कीमत बाजार में 1.30 लाख आंकी गई है।

अगले साल सोने का कवच-कुंडल भेंट करेंगे

रामशंकर ने बताया कि अगर अगले साल भी बाबा की कृपा से खेती में ऐसी ही तरक्की हुई तो वे खाटूश्यामजी को सोने का कवच और कुंडल भेंट करेंगे। उनकी पत्नी किरण भी बाबा के प्रति अपनी अटूट श्रद्धा जताती हैं और कहती हैं कि बाबा की कृपा से उनका परिवार सुख-समृद्धि की राह पर है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77