स्वामी विवेकानंद की राजस्थान यात्राओं से रूबरू होंगे 10 हजार युवा
भीमसर के युवा शोधकर्ता डॉ. जुल्फिकार की अनूठी पहल, कुलगुरु प्रो. युद्धवीर सिंह को भेंट किया शोध पत्र; प्रदेशभर में निःशुल्क बांटी जाएंगी 10 हजार प्रतियां
सीकर : स्वामी विवेकानंद के जीवन, विचारों और राजस्थान से जुड़े ऐतिहासिक प्रवास को युवा पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए भीमसर गांव के युवा लेखक, शिक्षाविद एवं शोधकर्ता डॉ. जुल्फिकार ने विशेष पहल की है। उन्होंने अपना शोध पत्र ‘एक कर्मयोगी की राजस्थान यात्राएं’ पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. (डॉ.) युद्धवीर सिंह को भेंट किया।
डॉ. जुल्फिकार ने बताया कि शोध पत्र में स्वामी विवेकानंद की अलवर, जयपुर, किशनगढ़, अजमेर, माउंट आबू, खेतड़ी एवं जोधपुर की यात्राओं से जुड़े दुर्लभ ऐतिहासिक प्रसंगों, घटनाओं और उनके प्रभाव का विस्तार से वर्णन किया गया है।
युवाओं में अध्ययन और शोध के प्रति जगाएंगे रुचि
डॉ. जुल्फिकार ने बताया कि युवाओं को स्वामी विवेकानंद के विचारों और राजस्थान की गौरवशाली ऐतिहासिक विरासत से जोड़ने के साथ उनमें अध्ययन एवं शोध के प्रति रुचि विकसित करने के उद्देश्य से शोध पत्र की 10 हजार प्रतियां प्रदेशभर में निःशुल्क वितरित की जाएंगी। इस पहल का लाभ महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों के विद्यार्थियों, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं और शोध कार्यों में रुचि रखने वाले शिक्षकों को मिलेगा।
कुलगुरु ने की शोध कार्य की सराहना
कुलगुरु प्रो. युद्धवीर सिंह ने डॉ. जुल्फिकार के शोध कार्य और निःशुल्क वितरण के संकल्प की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस तरह के शोध पत्र समाज और युवा पीढ़ी को कर्मठता, समर्पण एवं राजस्थान की गौरवशाली कार्यसंस्कृति से जुड़ने की प्रेरणा देते हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2576706

