शिक्षकों की मांगों पर शिक्षा मंत्री से महासंघ की सकारात्मक वार्ता
अधिकांश मांगों पर त्वरित कार्यवाही के निर्देश, छह सत्रों से लंबित तृतीय श्रेणी शिक्षकों की पदोन्नति का मुद्दा भी उठा
सीकर : अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राजस्थान (विद्यालय शिक्षा) के प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश अध्यक्ष रमेश चंद्र पुष्करणा के नेतृत्व में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर से मुलाकात कर शिक्षकों की विभिन्न लंबित मांगों एवं विभागीय समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की। वार्ता सकारात्मक रही। शिक्षा मंत्री ने अधिकांश मांगों पर त्वरित कार्यवाही के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।
प्रदेश महामंत्री महेंद्र कुमार लखारा ने बताया कि महासंघ प्रदेश के लगभग तीन लाख शिक्षकों का प्रतिनिधित्व करता है तथा शिक्षा, शिक्षक और शिक्षार्थियों के हितों के लिए निरंतर प्रयासरत है। वार्ता में माध्यमिक शिक्षा में स्टाफिंग पैटर्न शीघ्र लागू करने, सत्र 2019-20 से 2025-26 तक क्रमोन्नत विद्यालयों में पदों का आवंटन एवं पदस्थापन करने तथा संचालित विषयों के अनुरूप व्याख्याता पद देने की मांग उठाई गई। कक्षा 11 व 12 के नामांकन पैरामीटर में कमी, गैर शैक्षणिक कार्यों से शिक्षकों को मुक्त करने तथा सभी संवर्गों की पदोन्नति शीघ्र करने पर जोर दिया गया। विशेष रूप से छह सत्रों से लंबित तृतीय श्रेणी शिक्षकों की पदोन्नति का मुद्दा उठाया गया। महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों के शिक्षकों को पुनर्स्थापन का विकल्प देने तथा नए जिलों में शिक्षकों की वरिष्ठता यथावत रखने की मांग भी रखी गई।
प्रदेश अतिरिक्त महामंत्री बसंत जिंदल ने परीक्षा ड्यूटी में अन्य विभागों के कार्मिकों को शामिल करने, समसा की ग्रांट, प्रशिक्षण, पाठ्य पुस्तक एवं खेल सामग्री के लिए वार्षिक कैलेंडर जारी कर राशि समय पर उपलब्ध करवाने की मांग की। पंचायती राज शिक्षकों की सेवा अवधि का लाभ सुनिश्चित करने के लिए नियमों में संशोधन, कम नामांकन पर भी राजस्व ग्राम के विद्यालयों का विलय नहीं करने तथा विदेशी संस्था बीसीजी को समसा से बाहर करने का विषय भी उठाया।
प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश अध्यक्ष रमेश चंद्र पुष्करणा, प्रदेश महामंत्री महेंद्र कुमार लखारा एवं प्रदेश अतिरिक्त महामंत्री बसंत जिंदल शामिल रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2576706

