[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बच्चों की सुरक्षा के लिए शिक्षकों को बनाया जागरूक, 50 विद्यालयों के 100 शिक्षकों ने लिया प्रशिक्षण


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

बच्चों की सुरक्षा के लिए शिक्षकों को बनाया जागरूक, 50 विद्यालयों के 100 शिक्षकों ने लिया प्रशिक्षण

‘सुरक्षित बचपन’ अभियान के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की पहल, बाल अधिकारों, पोक्सो अधिनियम और ऑनलाइन सुरक्षा की दी जानकारी

चूरू : बच्चों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने, बाल अधिकारों के संरक्षण और बाल शोषण की रोकथाम के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में शुक्रवार को जिला पेंशनर कल्याण केंद्र में ‘सुरक्षित बचपन’ अभियान के तहत प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें 50 विद्यालयों के 100 शिक्षकों को बाल संरक्षण से जुड़े कानूनी प्रावधानों एवं उनकी जिम्मेदारियों के बारे में प्रशिक्षित किया गया।

कार्यक्रम में पोक्सो न्यायालय के विशिष्ट न्यायाधीश बलवंत सिंह भारी ने लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम (पोक्सो एक्ट) 2012 के प्रमुख प्रावधानों, बाल शोषण के संकेतों की पहचान एवं रोकथाम के उपायों की विस्तार से जानकारी दी।

बच्चों के अधिकारों और ऑनलाइन सुरक्षा पर दिया जोर

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव कृष्णा राकेश कांवत ने पीड़ित बच्चों के अधिकारों, न्यायिक प्रक्रिया एवं राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण की हेल्पलाइन 15100 के बारे में बताया। राकेश कुमार ने बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा और इंटरनेट के माध्यम से होने वाले शोषण के खतरों के प्रति शिक्षकों को जागरूक किया।

बच्चों के प्रति संवेदनशील व्यवहार अपनाना जरूरी

डॉ. जितेंद्र ने कहा कि बाल शोषण का बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य पर गहरा प्रभाव पड़ता है। ऐसे में प्रभावित बच्चों के प्रति संवेदनशील, सहयोगात्मक एवं सकारात्मक व्यवहार अपनाना आवश्यक है। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों में बाल संरक्षण के प्रति जागरूकता और संवेदनशीलता विकसित करने के साथ विद्यालयों में बच्चों के लिए सुरक्षित एवं भयमुक्त वातावरण सुनिश्चित करना रहा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77