[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर में 16 में से 15 पंचायत समितियों में कांग्रेस के प्रधान, धोद में निर्दलीय ने मारी बाजी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर में 16 में से 15 पंचायत समितियों में कांग्रेस के प्रधान, धोद में निर्दलीय ने मारी बाजी

प्रधान चुनाव में कांग्रेस को बड़ी सफलता, भाजपा का नहीं खुला खाता; सभी 16 पंचायत समितियों के चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न

सीकर : पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के तहत शुक्रवार को सीकर जिले की 16 पंचायत समितियों में प्रधान पद के चुनाव संपन्न हुए। जिले में कांग्रेस ने 15 पंचायत समितियों में प्रधान पद पर जीत दर्ज की, जबकि धोद पंचायत समिति में निर्दलीय प्रत्याशी ओमप्रकाश बिजारणियां प्रधान निर्वाचित हुए। वहीं भाजपा जिले की एक भी पंचायत समिति में प्रधान पद हासिल नहीं कर सकी।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि जिले की सभी 16 पंचायत समितियों में प्रधान पद की निर्वाचन प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई तथा विजयी प्रत्याशियों की घोषणा कर दी गई।

खंडेला में मीनाक्षी को मिले सर्वाधिक 22 मत

अजीतगढ़ पंचायत समिति से कांग्रेस के प्रमोद स्वामी 14 मत, बलांरा से सुभिता देवी 10 मत, दांतारामगढ़ से सुभाष चंद 9 मत, धोद ग्रामीण से सरिता पालीवाल 13 मत तथा फतेहपुर से भंवरी देवी 9 मत प्राप्त कर प्रधान निर्वाचित हुईं।

इसी प्रकार खाचरियावास से कांग्रेस के सुरेश कुमार वर्मा 10 मत, खंडेला से मीनाक्षी 22 मत, लक्ष्मणगढ़ से अनिता कुमारी 11 मत, नेछवा से किरण देवी 11 मत, नीमकाथाना से ममता सैनी 17 मत तथा पलसाना से प्रभा देवी 11 मत प्राप्त कर प्रधान निर्वाचित हुए।

पाटन से कांग्रेस के माधोसिंह मीणा 11 मत, पिपराली से अनिता कुमारी 11 मत, रामगढ़ शेखावाटी से भागीरथमल कटारिया 8 मत तथा श्रीमाधोपुर से भंवरी 18 मत प्राप्त कर प्रधान निर्वाचित हुए।

धोद में निर्दलीय की जीत

जिले में धोद एकमात्र ऐसी पंचायत समिति रही, जहां निर्दलीय प्रत्याशी ने प्रधान पद पर जीत दर्ज की। यहां ओमप्रकाश बिजारणियां 10 मत प्राप्त कर प्रधान निर्वाचित हुए।

जिले की 16 पंचायत समितियों के नवनिर्वाचित प्रधान

चायत समिति निर्वाचित प्रधान दल प्राप्त मत
अजीतगढ़ प्रमोद स्वामी कांग्रेस 14
बलांरा सुभिता देवी कांग्रेस 10
दांतारामगढ़ सुभाष चंद कांग्रेस 9
धोद ग्रामीण सरिता पालीवाल कांग्रेस 13
धोद ओमप्रकाश बिजारणियां निर्दलीय 10
फतेहपुर भंवरी देवी कांग्रेस 9
खाचरियावास सुरेश कुमार वर्मा कांग्रेस 10
खंडेला मीनाक्षी कांग्रेस 22
लक्ष्मणगढ़ अनिता कुमारी कांग्रेस 11
नेछवा किरण देवी कांग्रेस 11
नीमकाथाना ममता सैनी कांग्रेस 17
पलसाना प्रभा देवी कांग्रेस 11
पाटन माधोसिंह मीणा कांग्रेस 11
पिपराली अनिता कुमारी कांग्रेस 11
रामगढ़ शेखावाटी भागीरथमल कटारिया कांग्रेस 8
श्रीमाधोपुर भंवरी कांग्रेस 18

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77