सहकारी समितियों को मजबूत बनाने पर जोर, योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाने के निर्देश
जिला सहकारी विकास समिति की बैठक में एडीएम भावना शर्मा ने की योजनाओं की समीक्षा, जन औषधि केंद्रों की स्थापना और किसानों को रुपे किसान क्रेडिट कार्ड जारी करने पर चर्चा
सीकर : जिले में सहकारिता क्षेत्र के विस्तार और सहकारी समितियों को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से शुक्रवार को अतिरिक्त जिला कलेक्टर (शहर) भावना शर्मा की अध्यक्षता में जिला सहकारी विकास समिति (डीसीडीसी) की बैठक आयोजित हुई। बैठक में नवीन सहकारी समितियों के गठन, पंजीयन, बैंक से संबद्धता एवं विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। साथ ही निष्क्रिय सहकारी समितियों के परिसमापन की स्थिति पर भी चर्चा हुई।
किसानों और पशुपालकों तक पहुंचें बैंकिंग सुविधाएं
एडीएम भावना शर्मा ने सहकारिता में सहकार अभियान के तहत बैंक मित्रों के चयन, माइक्रो एटीएम के वितरण, रुपे किसान क्रेडिट कार्ड जारी करने तथा डेयरी सहकारी समितियों के सदस्यों के बैंक खाते खुलवाने के निर्देश दिए।
अस्पतालों में जन औषधि केंद्र खोलने पर मंथन
बैठक में प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्रों की स्थापना तथा प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों (पैक्स) के अनुरोध पर जिला अस्पताल एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के परिसर में उपयुक्त स्थान आवंटित करने के संबंध में चर्चा की गई। एडीएम ने केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का पैक्स के माध्यम से प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।
बैठक में केंद्रीय सहकारी बैंक के अधिशासी अधिकारी इकराम खोखर, पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. गौरी शंकर, जिला रसद अधिकारी कपिल झाझड़िया, उप रजिस्ट्रार महेन्द्र पाल, निरीक्षक ताराचंद पूनियां, डेयरी प्रबंध निदेशक के प्रतिनिधि एवं सहकारी भंडार के महाप्रबंधक सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2576739
