[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जयपुर के रिहायशी इलाके में दिखा लेपर्ड:वन विभाग ने चलाया सर्च ऑपरेशन, 5 घंटे में भी नहीं मिला-लोगों में डर का माहौल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जयपुरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जयपुर के रिहायशी इलाके में दिखा लेपर्ड:वन विभाग ने चलाया सर्च ऑपरेशन, 5 घंटे में भी नहीं मिला-लोगों में डर का माहौल

जयपुर के रिहायशी इलाके में दिखा लेपर्ड:वन विभाग ने चलाया सर्च ऑपरेशन, 5 घंटे में भी नहीं मिला-लोगों में डर का माहौल

जयपुर : जयपुर के विद्याधर नगर इलाके में एक बार फिर आवासीय इलाके में लेपर्ड का मूवमेंट नजर आया है। मंगलवार शाम विद्याधर नगर के सेक्टर-8 के एक घर की छत पर लेपर्ड नजर आया। इसके बाद वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर सर्च ऑपरेशन शुरू किया। लेकिन करीब 5 घंटे के सर्च ऑपरेशन में विभाग को लेपर्ड का कोई सुराग नहीं मिला।

दरअसल, जयपुर के विद्याधर नगर क्षेत्र में सेक्टर-8 स्थित ज्ञान ज्योति स्कूल के पीछे एक लेपर्ड का मूवमेंट बना हुआ है। मंगलवार शाम लेपर्ड डी-ब्लॉक में एक मकान की छत पर दिखाई दिया। जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत वन विभाग को लेपर्ड मूवमेंट को सूचना दी। जिसके बाद वन विभाग की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। लेकिन देर रात तक लेपर्ड नहीं मिल पाया।

जयपुर के विद्याधर नगर इलाके में लेपर्ड के मूवमेंट की सूचना के बाद लोग घरों से बाहर निकलकर सड़क पर आ गए।
जयपुर के विद्याधर नगर इलाके में लेपर्ड के मूवमेंट की सूचना के बाद लोग घरों से बाहर निकलकर सड़क पर आ गए।

50 से ज्यादा घरों में तलाशा, नहीं मिला लेपर्ड

डीसीएफ विजयपाल सिंह के ने बताया कि बीड़ पापड़ और नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क से एक्सपर्ट स्टाफ मौके पर पहुंचा। पूरे इलाके में लेपर्ड की तलाश की गई। इस दौरान 50 से ज्यादा घरों में टीम ने तलाश की। लेकिन अब तक लेपर्ड का कोई सुराग नहीं मिला है। न ही लेपर्ड का पदमार्क मिला है।

लेपर्ड विद्याधर नगर के सेक्टर-8 डी-ब्लॉक में एक मकान की छत पर दिखाई दिया, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
लेपर्ड विद्याधर नगर के सेक्टर-8 डी-ब्लॉक में एक मकान की छत पर दिखाई दिया, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

लोग अपने ही घरों में डर रहे

वहीं इस पूरे घटनाक्रम के बाद इलाके में डर का माहौल है। देर रात तक वन विभाग का सर्च ऑपरेशन जारी रहा। लेकिन लेपर्ड नहीं मिलने से लोग अपने ही घरों में डर रहे है। बता दें कि विद्याधर नगर का यह इलाका बीड़ पापड़ लेपर्ड सफारी के बिल्कुल करीब है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि लेपर्ड वहीं से भटककर आबादी वाले क्षेत्र में पहुंच गया होगा।

वन विभाग की टीम ने 50 से ज्यादा घरों में लेपर्ड को तलाश किया, लेकिन 5 घंटे के सर्च ऑपरेशन में विभाग को लेपर्ड का कोई सुराग नहीं मिला।
वन विभाग की टीम ने 50 से ज्यादा घरों में लेपर्ड को तलाश किया, लेकिन 5 घंटे के सर्च ऑपरेशन में विभाग को लेपर्ड का कोई सुराग नहीं मिला।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77