[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

दीनदयाल उपाध्याय जन स्वावलंबन पखवाड़ा:गोठड़ा में शिविर शुरू, एक ही जगह मिलेंगी सभी सरकारी सेवाएं


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

दीनदयाल उपाध्याय जन स्वावलंबन पखवाड़ा:गोठड़ा में शिविर शुरू, एक ही जगह मिलेंगी सभी सरकारी सेवाएं

दीनदयाल उपाध्याय जन स्वावलंबन पखवाड़ा:गोठड़ा में शिविर शुरू, एक ही जगह मिलेंगी सभी सरकारी सेवाएं

खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड के गोठड़ा पंचायत स्थित राजीव गांधी सेवा केंद्र में मंगलवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन स्वावलंबन पखवाड़े का आयोजन शुरू हुआ। सरपंच सरती देवी मुख्य अतिथि रहीं और एसडीएम मुकेश चौधरी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। शिविर में जाति प्रमाण पत्र, मूल निवास, आधार कार्ड, जनआधार कार्ड और विभिन्न पेंशन योजनाओं से जुड़ी सेवाएं दी गईं। नायब तहसीलदार प्यारेलाल चावला ने बताया कि लोगों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया।

कृषि, चिकित्सा, श्रम और विद्युत विभाग के अधिकारियों ने सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। एसडीएम मुकेश चौधरी ने कहा कि हर व्यक्ति को सरकारी योजनाओं का लाभ लेना चाहिए। यह शिविर 24 जून से 9 जुलाई तक हर पंचायत में लगेगा। इस दौरान लोगों को एक ही जगह पर सभी सरकारी सेवाएं मिलेंगी। कार्यक्रम में साधुराम, राकेश कुमार, विरेंद्र खटाणा, एईएन बृजपाल, जलदाय एईएन दौलतराम समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77