[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

गुढ़ागौड़जी में बहुमत के बावजूद हारी कांग्रेस:भाजपा की पूनम विजयी उप प्रधान बनीं, क्रॉस वोटिंग हुईं; शीला देवी को 1 वोट से हराया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
गुढ़ागौड़जीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

गुढ़ागौड़जी में बहुमत के बावजूद हारी कांग्रेस:भाजपा की पूनम विजयी उप प्रधान बनीं, क्रॉस वोटिंग हुईं; शीला देवी को 1 वोट से हराया

गुढ़ागौड़जी में बहुमत के बावजूद हारी कांग्रेस:भाजपा की पूनम विजयी उप प्रधान बनीं, क्रॉस वोटिंग हुईं; शीला देवी को 1 वोट से हराया

गुढ़ागौड़जी : पंचायत समिति गुढ़ागौड़जी में उपप्रधान पद के लिए शनिवार को चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। चुनाव में भाजपा ने कांग्रेस को बड़ा झटका देते हुए उपप्रधान पद पर जीत दर्ज की। वार्ड संख्या 10 से पंचायत समिति सदस्य निर्वाचित भाजपा की पूनम देवी उपप्रधान चुनी गईं।

उन्होंने कांग्रेस की प्रत्याशी शीला देवी को एक मत से पराजित किया। चुनाव में पंचायत समिति के कुल 23 सदस्यों ने मतदान किया। भाजपा प्रत्याशी पूनम देवी को 12 मत मिले, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी शीला देवी को 11 मत प्राप्त हुए। इस तरह पूनम देवी ने एक मत के अंतर से जीत हासिल की।

गौरतलब है कि पंचायत समिति के चुनाव परिणामों में कांग्रेस का पलड़ा भारी था। कुल 23 सदस्यों में से 13 सदस्य कांग्रेस के निर्वाचित हुए थे, जबकि भाजपा के पास केवल 4 सदस्य बाकी 6 अन्य सदस्य थे। इसके बावजूद उपप्रधान चुनाव में कांग्रेस को महज 11 मत मिले और भाजपा प्रत्याशी 12 मत हासिल कर विजयी रहीं।

कांग्रेस के बहुमत के बावजूद भाजपा की जीत से राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। चुनाव परिणाम को क्रॉस वोटिंग का नतीजा माना जा रहा है। इस जीत के साथ ही भाजपा ने पंचायत समिति में उपप्रधान पद पर कब्जा जमा लिया।

इससे पहले 27 नवंबर को प्रधान के चुनाव में यहां कांग्रेस का बोर्ड बना। जिसमें मंजू देवी पत्नी किशन सिंह मझाऊ को प्रधान चुनी गई हैं। जिसे कुल 16 वोट मिले थे जबकि प्रतिद्वंदी भाजपा से विमला देवी को 07 मत प्राप्त हुए थे। यहां कुल 23 सदस्य थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77