पिता की पुण्यतिथि पर विजय सिंह ने दान दिया:गोशाला को 51 हजार, मंदिर ट्रस्ट को 11 हजार रुपए दिए; 21 गरीबों को कंबल बांटे
पिता की पुण्यतिथि पर विजय सिंह ने दान दिया:गोशाला को 51 हजार, मंदिर ट्रस्ट को 11 हजार रुपए दिए; 21 गरीबों को कंबल बांटे
बबाई : बबाई क्षेत्र के छोटूराम की ढाणी, सेफरागुवार निवासी विजय सिंह कृष्णिया ने अपने पिता हवलदार बस्तीराम की पहली पुण्यतिथि पर आर्थिक सहयोग दिया। उन्होंने संतोषी माता गौशाला को 51 हजार रुपए और बूढधाम नोरंगपुरा मंदिर ट्रस्ट को 11 हजार रुपए दिए। इस मौके पर उन्होंने 21 गरीबों को कंबल भी भेंट किए। इससे पहले मकर संक्रांति पर 11 गरीबों को कंबल बांटे गए थे। कार्यक्रम में थानेदार घीसाराम, जगदीश कृष्णिया, ईश्वर सिंह कृष्णिया, महेंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह, अंकित, सहीराम और चंदगीराम मौजूद रहे। मंदिर ट्रस्ट की ओर से डॉ. रामकुमार सिराधना, चोथूराम, मातादीन और रामकुमार भी उपस्थित थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2579403


