चिड़ावा पंचायत समिति में विकास कटेवा बने उप प्रधान:भाजपा के मुकेश को 7 वोट से हराया, कंधों पर लेकर बाहर निकले समर्थक
चिड़ावा पंचायत समिति में विकास कटेवा बने उप प्रधान:भाजपा के मुकेश को 7 वोट से हराया, कंधों पर लेकर बाहर निकले समर्थक
चिड़ावा : चिड़ावा पंचायत समिति के उप प्रधान पद के लिए शनिवार को हुए चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी विकास कटेवा ने बाजी मार ली है। उन्होंने कड़े मुकाबले में भाजपा के मुकेश कुमार को 7 वोट से हरा दिया है। निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान हुए मतदान में विकास कटेवा के पक्ष में 13 वोट पड़े, जबकि उनके प्रतिद्वंदी मुकेश कुमार को मात्र 6 मतों से ही संतोष करना पड़ा। परिणाम घोषित होते ही पंचायत समिति परिसर और आसपास के क्षेत्रों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई।

जीत की खबर मिलते ही समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों और नारेबाजी के साथ अपनी खुशी जाहिर की। इसके बाद नवनिर्वाचित उप प्रधान विकास कटेवा का विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने फूल-मालाएं पहनाकर भव्य स्वागत किया तथा उन्हें बधाई दी। इस जीत के साथ ही क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नया उत्साह देखने को मिला।

देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2579403


