बबाई में भाजपा ने उपप्रधान पद पर दर्ज की जीत:कैप्टन प्रभुदयाल 10 वोट लेकर तीन मतों से जीते, कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर मनाई खुशी
बबाई में भाजपा ने उपप्रधान पद पर दर्ज की जीत:कैप्टन प्रभुदयाल 10 वोट लेकर तीन मतों से जीते, कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर मनाई खुशी
बबाई : नवगठित बबाई पंचायत समिति में उपप्रधान पद के चुनाव में भाजपा के कैप्टन प्रभुदयाल जीत गए। उन्हें कुल 17 में से 10 वोट मिले, जबकि निर्दलीय प्रत्याशी मोनिका जांगिड़ को 7 वोट मिले। प्रभुदयाल ने 3 वोट से जीत दर्ज की। नतीजा घोषित होने के बाद भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस मौके पर प्रधान गुड्डी कंवर, प्रधान प्रतिनिधि फतेहसिंह शेखावत और भाजपा चुनाव प्रभारी देवेन्द्र दत्त भी उपस्थित थे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटी और आतिशबाजी की। इस दौरान भाजपा जिंदाबाद और नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के नारे लगाए गए।नवनिर्वाचित उपप्रधान कैप्टन प्रभुदयाल पुलिस काफिले के साथ विधायक आवास पहुंचे। वहां उनका स्वागत किया गया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2579387
