[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी पंचायत समिति में भाजपा के सुरेंद्र काजला बने उपप्रधान:कांग्रेस की संगीता कुमारी को 9 वोट से हराया, कल प्रधान चुनाव में भाजपा का बोर्ड बना


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ी पंचायत समिति में भाजपा के सुरेंद्र काजला बने उपप्रधान:कांग्रेस की संगीता कुमारी को 9 वोट से हराया, कल प्रधान चुनाव में भाजपा का बोर्ड बना

खेतड़ी पंचायत समिति में भाजपा के सुरेंद्र काजला बने उपप्रधान:कांग्रेस की संगीता कुमारी को 9 वोट से हराया, कल प्रधान चुनाव में भाजपा का बोर्ड बना

खेतड़ी : खेतड़ी पंचायत समिति में शनिवार को उपप्रधान के चुनाव हुए। भाजपा के सुरेंद्र काजला ने कांग्रेस की संगीता कुमारी को 9 वोट से हराकर जीत हासिल की है।

रिटर्निंग अधिकारी सुनील कुमार चौहान ने बताया- उप प्रधान के चुनाव के लिए तीन नामांकन दाखिल हुए थे। इनमें भाजपा के सुरेंद्र काजला, कांग्रेस की संगीता कुमारी व सुभाष चन्द्र ने निर्दलीय के रूप में नामांकन दाखिल किया था। नामांकन पत्रों की जांच के बाद निर्दलीय प्रत्याशी को चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया। इसके बाद तीन बजे निर्धारित समय पर मतदान शुरू करवाया।

मतदान के दौरान भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र काजला को 14, कांग्रेस प्रत्याशी संगीता कुमारी को 5 व निर्दलीय प्रत्याशी को दो वोट मिले। वोटिंग होने के बाद रिजल्ट घोषित किया गया। सुरेंद्र काजला को विजेता घोषित कर पद की शपथ दिलाई गई। इससे पहले शुक्रवार को भाजपा के केदारमल खिंची ने प्रधान पद पर जीत हासिल की थी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77