सीकर में युवक से 2.32 लाख का साइबर फ्रॉड:मोबाइल पर न OTP आया और न कॉल; बैलेंस चेक करने पर चला पता
सीकर में युवक से 2.32 लाख का साइबर फ्रॉड:मोबाइल पर न OTP आया और न कॉल; बैलेंस चेक करने पर चला पता
सीकर : सीकर में युवक से 2.32 लाख रुपए के साइबर फ्रॉड का मामला सामने आया है। युवक के अकाउंट से बिना कोई ओटीपी या कॉल के यह रुपए निकले।अब साइबर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
इस संबंध में 36 साल के युवक मदनलाल निवासी तिवाड़ी की ढाणी ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि 26 नवंबर को उनके बैंक अकाउंट से 2.32 लाख रुपए निकल गए। उनके पास कोई भी ओटीपी या कॉल नहीं आया। उन्होंने जब अपने बैंक का बैलेंस चेक किया तब रुपए निकलने का पता चला।
इसके बाद उन्होंने साइबर पोर्टल 1930 पर शिकायत की और पुलिस में मामला दर्ज करवाया। अब पुलिस उस बैंक डिटेल के बारे में जानकारी जुटा रही है जिसमें मदनलाल के अकाउंट से पैसा ट्रांसफर हुआ है।
आशंका है कि किसी एपीके फाइल या लिंक पर क्लिक करने से मोबाइल हैक करके इस साइबर ठगी को अंजाम दिया गया हो। फिलहाल पुलिस इन्वेस्टिगेशन के बाद ही मामला क्लियर हो सकेगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2578889

